जींद में तीन पुलिसकर्मियों की हुई पदोन्नति, एसपी ने दी बधाई
punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 07:24 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया): जींद जिले में तैनात सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने हैं। एसपी सुमित कुमार ने उनकी पदोन्नति पर तीनों पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी की गई पदोन्नति की सूची में जिला जींद के तीन सहायक उप निरीक्षक के नाम आने पर जींद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा तीनों सहायक उप निरीक्षकों को तुरन्त प्रभाव से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
बता दें कि उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले सहायक उप निरीक्षकों में थाना सदर जींद से एएसआई कुलबीर सिंह, थाना शहर नरवाना में एएसआई राजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक जींद कार्यालय के सुरक्षा शाखा इंचार्ज यशवीर सिहं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक जींद ने तीनों उप निरीक्षकों को बधाई दी और भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana: जींद में सरपंच को अज्ञात युवकों ने गोलियों से भूना, उसी की रिवॉल्वर से दिया वारदात को अंजाम
