करनाल में बस स्टैंड पर सरेआम गुंडागर्दी, 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को घेरकर पीटा; कार से रौंदने की कोशिश
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 11:59 AM (IST)
करनाल : करनाल शहर से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बस स्टैंड के पास दो युवकों पर 10-12 नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवकों की पहचान संदीप और दिनेश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बस स्टैंड किसी काम से आए थे। इस दौरान एक स्कॉर्पियो एन और एक काले रंग की आई-20 में सवार होकर 10 से 12 नकाबपोश बदमाश यहां पहुंचे। नकाबपोश बदमाशों ने दोनों युवकों पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने संदीप को दो बार गाड़ी से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश हुई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान बदमाशों ने तेजधार हथियारों का इस्तेमाल कर दोनों युवकों को घायल कर दिया। साथ ही बंदूके लहराकर धमकियां भी दी। वहीं सरेआम हुई इस घटना ने लोगों में डर का माहौल कायम कर दिया। शोर मचने पर बदमाश संदीप और दिनेश को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। आनन-फानन मेंं वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।
इधर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है।