मुरथल हाईवे पर बने ढाबों के नोटिस का टाइम पीरियड बढ़ा

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 05:35 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): नगर निगम क्षेत्र में आने वाले मुरथल हाइवे पर स्थित 57 ढाबों को विभाग ने नोटिस दिया था, लेकिन अब इनका समय बढ़ा दिया गया है। विभाग ने एक माह पहले ही इन ढाबों को अवैध रूप से बना हुआ बताया था, जिन्हें तोडऩे की तैयारी में नोटिस जारी किया गया था। निगम के अधिकारियों का कहना है कि, इन ढाबों के नक्शे पास नहीं है, उसके बावजूद भी ये अवैध रूप से बनाए गए हैं। इसी आधार पर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करने की बजाय ढाबों को कुछ दिन का और समय दे दिया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि मुरथल नेशनल हाइवे पर स्थित ढाबे जो अपने पराठों के लिए पूरे देश में मशहूर माने जाते हैं। लेकिन नगर निगम के अनुसार इनमें से कुछ अवैध रूप से बनाए गए हैं। जिन्हें तोडऩे के लिए दस दिन पहले नोटिस दिया गया था।

PunjabKesari

कार्यकारी अधिकारी विनोद मेहरा का कहना है कि, नगर निगम एरिया के तहत आने वाले 57 ढाबों पर नोटिस जारी किये गए थे, इनमें ज्यादातर ढाबे हाइवे पर स्थित है जो सीएलयू और नक्शे पास किए बिना बनाए गए हैं। ढाबा मालिकों की की बैठक के बाद कुछ दिन का समय और दिया गया है। अगर इस बार कागजात पूरे नहीं होते तो बिना समय दिए कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static