प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन, दीप प्रवज्ज्लन के साथ हुई बैठक की शुरुआत
punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है। यह बैठक प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे है। दीप प्रवज्ज्लन के साथ बैठक की शुरुआत हुई।
बता दें कि इस बैठक मेंकेंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, कमल गुप्ता, डा. बनवारी लाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल समेत अनेक सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी भी पहुंचे जबकि बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री पवन सैनी, महामंत्री मोहनलाल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कविता जैन भी उपस्थित है। प्रदेश पदाधिकारी मिशन-2024 के रोड मैप पर विस्तार से चर्चा करने के लिए कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सोशल सिक्योरिटी और गरीब कल्याण के विषय पर मंथन भी होगा। यह बैठक देर शाम तक चलेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)