कल पानीपत में जीटी रोड व स्टेट हाइवे जाम करेंगे किसान, जनता से भी की सहयोग की अपील

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 03:31 PM (IST)

पानीपत(सचिन): भारतीय किसान यूनियन के आहान पर पानीपत में भी किसानों ने जीटी रोड व् स्टेट हाइवे जाम की चेतावनी।  किसान 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक नेशनल हाईवे जाम करेंगे।  उधर, चक्का जाम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।किसान नेताओं की आम जनता से भी सहयोग की अपील। 

कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर बीते दो माह से अधिक समय से धरना दे रहे किसान संयुक्त मोर्चा ने 6 मार्च को देशभर में नेशनल और स्टेट हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। पानीपत के किसानों ने चक्का जाम की तैयारी शुरू कर दी है  जिसके लिए गांव-गांव किसानों से संपर्क किया जा रहा है। 

भारतीय किसान यूनियन के नेता  ने बताया कि 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक नेशनल हाईवे के साथ जिले में अन्य जगह भी सड़कें जाम की जाएंगी।  किसान नेताओं ने 6 फरवरी को चक्का जाम में आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम जनता 6 फरवरी को घर से न निकलकर किसान आंदोलन में सहयोग कर सकती है। इस दौरान जिलेभर की सड़कें जाम रहेंगी। इससे बचने के लिए अपने घर पर ही रहें। वंही किसानो ने एमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोकने की बात भी कही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static