सड़क पार कर रही युवती को हाइड्रा ने कुचला, मौत
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 08:43 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): हीरो होंडा चौक के पास तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन की टक्कर से युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दुर्घटना में इस्तेमाल हाइड्रा क्रेन भी बरामद कर ली है। हादसा 15 अक्तूबर को हुआ, जब युवती ड्यूटी पर जाते समय सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हाइड्रा क्रेन के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने 15 अक्तूबर को पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ड्यूटी पर जा रही थी। हीरो होंडा चौक के पास सड़क पार करते समय हाइड्रा के्रन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया। उसकी पहचान अनिरुद्ध सिंह निवासी गांव सत्रहजू, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त हाइड्रा क्रेन को भी बरामद कर लिया और जांच जारी है।