बादली-झज्जर जाने वाले वाहन चालक सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:02 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आप भी गुड़गांव से फर्रूखनगर, बादली, झज्जर की तरफ सफर कर रहे हो तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ने इस रूट का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी कर नए रूट से अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए कहा है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गांव धनकोट में नगर निगम गुड़गांव द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस कारण इस रूट पर सड़क को खोदा गया है। ऐसे में वाहन चालकों को धनकोट से बादली, झज्जर की तरफ जाने के लिए नए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।
पुलिस के मुताबिक, बादली से गुड़गांव की तरफ आने वाले वाहन चालक धनकोट गांव के अंदर से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाएंगे। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू बादली की तरफ जाने वाले वाहन चालक श्याम चौक से सीधा लगभग 500 मीटर सीधा चलकर आगे दाएं और मुड़कर धनकोट नहर के साथ-साथ चलकर चंदू- बदली की ओर जाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव धनकोट, चंदू, बादली,फर्रुखनगर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग को गांव धनकोट में वन- वे किया गया है, जिस कारण इस ओर आने वाले वाहन वर्जित रहेंगे व इसके लिए वे सभी वाहन चालक धनकोट नहर के साथ वाली सड़क मार्ग प्रयोग करेंगे।