गुड़गांव के इन रास्तों को ट्रैफिक पुलिस ने किया बंद, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 09:11 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर रूट डायवर्जन प्लान किया है। इसके तहत सुलतानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे फाटक की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा जबकि पुराने गुड़गांव में आईटीआई चौक पर यह रूट डायवर्जन प्लान किया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुलतानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे फाटक की तरफ जाने वाला रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टी औऱ वाहनो के सुगम संचालन के लिए इस सडक मार्ग पर वाहनो का आवागमन 11 मई की सुबह 9 बजे से 17 मई की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। 

 

इस अवधि के दौरान मुबारकपुर फाटक बंद होने के कारण जो वाहन चालक गुड़गांव से झज्जर की ओर जाना चाहते है वे सभी वाहन चालक सुल्तानपुर सड़क मार्ग के रास्ते फरुखनगर से झज्जर की ओर जाएंगे। झज्जर से गुड़गांव की ओर आने वाले वाहन चालक फरुखनगर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर होते हुए गुड़गांव की ओर आएंगे। इसके अलावा गुड़गांव से मुबारकपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज के रास्ते सुल्तानपुर होते हुए मुबारकपुर की ओर जाएंगे। इसी प्रकार झज्जर से मुबारकपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक फरुखनगर से सुल्तानपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज से मुबारकपुर की ओऱ जाएंगे।

 

पुराने गुड़गांव में भी रहेगा रूट डायवर्जन

वहीं, महरौली रोड पर GMDA विभाग द्वारा KIA शोरूम के सामने IDC सेक्टर- 16 के पास पाइपलाइन बिछाने का कार्य कल यानी 9 मई की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से आईटीआई चौक से आने वाले वाहन के लिए एमडीआई चौक फ्लाईओवर से पहले लोटस प्लाजा के पास यू टर्न पर तथा इफको चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर तथा एमडीआई चौक को बस स्टैंड की तरफ आते हुए दोनों लेनों को सीमेंट बैरिगेट की मदद से मार्ग को रोका जाएगा। इस दौरान उपरोक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन चालक इस निर्माण कार्य के दौरान MDI चौक के रास्ते बस स्टैंड आने व जाने के लिए उपरोक्त MG रोड का इस्तेमाल न करके ओल्ड दिल्ली रोड या NH-48 का प्रयोग करके अपने अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static