दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर चालक ने दो साल के मासूम को कुचला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 10:07 AM (IST)
कैथल : कैथल जिले के चीका क्षेत्र के गांव सरकपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां ट्रैक्टर चालक ने दो साल के मासूम को कुचल दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जबकि घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गांव भूसला निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह तीन भाई है। रामचंद्र ने बताया कि कल उसके छोटे भाई का लड़का कर्णवीर गली में बैठा था तभी एक चालक ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाता हुए आया और मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। चालक मौके से फरार है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)