किसानों का रेल रोको प्रदर्शन, अंबाला मंडल में 19 जगहों पर रोकी ट्रेनें, 4 घंटे तक रहेगा जाम

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 02:09 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): अपनी मांगो को लेकर किसान हरियाणा-पंजाब के बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने पंजाब और हरियाणा में ट्रेनेंम रोक दी है। पंजाब में 22 जिलों में और हरियाणा में सिरसा समेत 3 जगहों पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। किसानों का ये रेल रोको प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा।

वहीं हरियाणा के अंबाला मंडल से कई ट्रेनें देरी से चली और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। अंबाला में जहां किसान ट्रेनें रोकने में विफल रहे, तो वहीं पंजाब में किसानों ने अंबाला मंडल के अंदर 19 जगहों पर ट्रेनें रोकने में कामयाब रहे। जिसका असर रेलों की आवाजाही पर पड़ा।

इसकी जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल DRM मनदीप सिंह भाटिया ने बताया किसानों के रेल रोको के चलते अंबाला मंडल में किसानों ने 19 जगह ट्रेनें रोकी है। लेकिन अंबाला में कहीं किसान नहीं बैठे है। इसके चलते कई ट्रेनों पर असर हुआ है कुछ ट्रेनें रद्द की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static