कैबिनेट मीटिंग के लिए परिवहन मंत्री असीम गोयल अलग अंदाज में रवाना हुए चंडीगढ़, टिकट लेकर रोडवेज में किया सफर

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 11:24 AM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के नये परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल अपनी पहली कैबिनेट की मीटिंग में शामिल होने के लिए आज अपने ही अंदाज में अंबाला शहर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री हरियाणा रोडवेज में सवार होकर चंडीगढ़ रवाना हुए।

PunjabKesari

दरअसल देर शाम ही नायब सरकार में मंत्रियों को विभाग आबंटित हुए हैं। जिसमें असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।   परिवहन मंत्री असीम गोयल ने एक साधारण यात्री की तरह टिकट लेकर सफर की शुरुआत की। बस में अपने सफर के दौरान मंत्री असीम गोयल ने बस में सवार यात्रियों, बस चालक व परिचालक से भी बात की। इस दौरान मंत्री असीम गोयल बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी चैक किया। असीम गोयल ने बताया कि जिस विभाग का जिम्मा उन्हें मिला है उसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए वह आज बस में सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों ने काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। 

बता दें कि आज हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी की पहली कैबिनेट मीटिंग है। यह मीटिंग हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। इस मीटिंग में पोर्टफोलियो मिलने के बाद नायब मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल होंगे। हालांकि प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है, इस कारण से इस मीटिंग में सिर्फ मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। साथ ही मंत्रियों का आपस में परिचय किया जाएगा। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static