दर्दनाक हादसा: करनाल में गाड़ी पर गिरा पेड़, हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 03:30 PM (IST)

करनाल : करनाल के नीलोखेड़ी में एक हादसा हो गया। दो महिलाएं और एक उनका बेटा गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे, उन्होंने फल लेने के लिए गाड़ी को पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास रोका। उसके बाद लड़का गाड़ी से नीचे उतरा और महिलाएं गाड़ी में बैठी रही। उसी दौरान एक पेड़ गाड़ी के ऊपर गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि करनाल शहर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शायद इसलिए पेड़ कमजोर हो गया था और बारिश के कारण पेड़ गाड़ी के ऊपर गिर गया। गाड़ी में दो महिलाएं सवार थी, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। महिलाओं के शव को बड़ी मशक्कत के साथ आम पब्लिक की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं पेड़ को क्रेन की मदद से साइड किया गया। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static