सोनीपत में ट्रिपल मर्डर: सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी सहित महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 08:10 AM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में देर रात ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में व्यक्ति ने पति-पत्नी और महिला को तेजधार हथियार से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक विजय उसकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला सोनीपत तो दूसरी महिला स्वाति गांव निवासी बडोली के रहने वाले थे। इस वारदात को बीपीएल फ्लैट्स टीडीआई में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नाम के शख़्स ने अंजाम दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सोनीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने कॉलेज छात्रा को कुचला, मौके पर तोड़ा दम; CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर