कैंची की नोक पर  रैपिडो चालक से स्कूटी-मोबाइल लूटा

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 09:14 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास रैपिडो चालक से कैंची की नोक पर स्कूटी और मोबाइल फोन लूटने के मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे शिकायतकर्ता रैपिडो स्कूटी लेकर फरीदाबाद से गुरुग्राम सेक्टर-56 आया था। राइड छोडऩे के बाद उसे दूसरी राइड मिली, जिसे लेने के लिए वह सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा। वहां दो युवक खड़े थे। आरोप है कि एक युवक ने उसकी छाती पर कैंची लगा दी और दोनों ने उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

 

शिकायत के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर को गुरुग्राम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मोहम्मद फरमान उर्फ सेबू, निवासी गांव कटरा, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी कन्हई, गुरुग्राम और सत्यम भट उर्फ मयंक, निवासी गांव ढूढवार, जिला सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी कन्हई, गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं और इसी मामले में मोबाइल छीनने की वारदात दोनों ने मिलकर की थी। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में दोनों के खिलाफ गुरुग्राम में स्नेचिंग का एक मामला पहले से दर्ज मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static