सोनीपत  में दो पक्ष भिड़े...जमकर चले लाठी- डंडे , विवाद की वजह जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 01:22 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में हाल में ही निकाय चुनावों का शोरगुल थमा है और लेकिन सोनीपत के मुरथल थाना से सटे शांतिनगर इलाके में दो पक्षों में अशांति का माहौल देखने को मिला है, एक पक्ष तो निकाय चुनावों में बीजेपी को वोट देने के कारण झगड़े का कारण बता रहा तो दूसरा पक्ष इसे उधारी ना देने और उनकी बेटियों के साथ मारपीट का कारण बता रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है हालांकि अभी पुलिस का कोई अधिकारिक बयान इस मामले में मीडिया को नहीं दिया गया है।

PunjabKesari
मिली जानकारी के अनुसार, यह इलाका सोनीपत के मुरथल थाना से सटा शांतिनगर है, और इस आज सुबह सुबह इस शांति नगर की शांति में इन दो पक्षों ने खलल डाल दी। एक पक्ष की औरत शीला और कृष्णा ने बताया कि हमारे परिवार के साथ साथ पूरे गांव के लोगों के साथ गाली गलौज करते है और जिन्होंने आज हमारे साथ मारपीट की।  कृष्णा ने कहा कि रवि ने वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ा था और दूसरा पक्ष बीजेपी को समर्थन कर रहा था तो हमारी हार हो गई थी इसका कोई कारण झगड़े का नहीं था , पांच सौ रुपए उधारी के लिए हमारे साथ मारपीट की गईं।

PunjabKesari

 शांति नगर इलाके में झगड़े के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे दूसरे पक्ष अनीता , राजेंद्र व अन्य लोगों के अनुसार नगर निगम चुनाव के दौरान हमारा परिवार बीजेपी को समर्थन कर रहा था और जबकि रवि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहा था तो हमारे परिवार को रवि के परिवार ने उनके साथ मारपीट की है। क्योंकि हमने बीजेपी को समर्थन किया था और ये कह रहे थे कि गांव में बीजेपी के नेताओं को क्यों बुलाते हो जबकि हमारा वोट देने का अधिकार है। हम किसी को भी वोट दे सकते हैं लेकिन रवि का परिवार हम पर दबाव बना रहा था और उसी कारण आज यह झगड़ा उन्होंने हमारे साथ किया।
PunjabKesari

शांति नगर इलाके में इस झगड़े के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति तो बनी लेकिन अब माहौल बिल्कुल शांत है और अब दोनों पक्षों की तरफ से सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई है। मुरथल थाना में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिरकार इस झगड़े के पीछे क्या कारण है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static