बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 12:17 PM (IST)

बहादुरगढ़:  दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर आसौदा फ्लाईओवर के नजदीक कलिंग मंगलवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

मृतकों की पहचान आसौदा निवासी 39 वर्षीय सुनील कुमार और सोनीपत जिले के गांव रोहणा निवासी 29 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विकास मंगलवार को अपने दोस्त सुनील से मिलने आसौदा आया था। शाम को दोनों बातचीत करते हुए टहलने निकले थे। इसी दौरान वे आसौदा फ्लाईओवर के पास दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गए। तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static