स्क्रैप के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गई गाड़ियां तोड़ी
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 05:34 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित Myntra कंपनी के डिलीवरी हब पर आज बड़ा बवाल हो गया। यहां से सामान लोड-अनलोड करने को लेकर वेंडर आपस में भिड़ गए और यहां जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चली हैं। इस घटना में पांच गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही गोली एक व्यक्ति के पैर में लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस सहित एसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, अभी मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। जानकारी के अनुसार, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया गया है।

प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है वहां Myntra कंपनी का डिलीवरी है। यह कंपनी सामान डिलीवरी का काम करती है। यहां डिलीवरी हब में करीब 20 वेंडर हैं जिनका आज आपस में लोडिंग अनलोडिंग पर झगड़ा हो गया। इसमें गाड़ियों में आए युवकों ने लाठी-डंडों से दूसरों पर हमला कर दिया और गोलियां भी चला दी। इस घटना में गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ ही एक व्यक्ति के पैर पर गोली लगने की सूचना है। मामले की सूचना मिलते ही न केवल बिलासपुर थाना पुलिस बल्कि एसीपी स्तर के अधिकारी व अपराध शाखा फर्रूखनगर को मौके पर बुलाया गया है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस को घटना स्थल पर चार गाड़ियां मिली हैं। बताया जाता है कि एक दो गाड़ियों पर तो नंबर भी नहीं थे। काले रंग की स्विफ्ट और थार गाड़ी के आलवा दो ब्रेजा कारें भी मौके पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि इन्हीं गाड़ियों में बदमाश सवार होकर यहां पहुंचे थे। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में यह गाड़ियां मानेसर के शिकोहपुर और सहरावण गांव के किसी व्यक्ति के नाम हैं। पुलिस को मौके से एक काले रंग की र्स्कोपियो गाड़ी भी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली है।

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान बदमाश अपनी टूटी गाड़ियों को छोड़कर भागे। इन बदमाशों ने बिलासपुर गांव के रास्तों का सहारा लिया। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने दूसरी टैक्सी ली और गांव के ऐसे रास्तों को मौके से फरार होने के लिए चुना। देर शाम तक पुलिस ने कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।