पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगों की गोली मारकर हत्या(Video)

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 07:50 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): हिसार के आजाद नगर इलाके में दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में घुसकर दो लोगों को गोली मारी गई है। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साले लगते थे। मृतकों की पहचान जींद निवासी 69 वर्षीय करतार सिंह जो कि रिश्ते में जीजा लगता था और राजली निवासी बलवीर सिंह जो कि रिश्ते में साला लगता था दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। ये दोनों हिसार के आजाद नगर में रह रहे थे।

PunjabKesari

मृतक बलवीर सिंह के भाई जसवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मृतक करतार सिंह का अपने बेटे नरेंद्र के साथ पारिवारिक विवाद था, वहीं बलवीर सिंह का लीलावती के साथ मकान को लेकर विवाद था। इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस मामले में अश्ननी, टोनी, लीलावती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

इस घटना के बाद हत्यारे उन्ही की गाड़ी लेकर फरार हो गए। हत्याकांड के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है वहीं कारणों की जांच की जा रही है। हत्याकांड हिसार के आजाद नगर के लिडिंग स्कूल वाली गली का है। जांच अधिकारी बिजेन्दर सिंह ने उक्त मामले में बताया कि तमाम आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 147, 149, 120 बी व अन्य के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static