शादी की नीयत से दो सगे भाईयों ने नाबालिग लड़की को भगाया, 17वीं रस्म में शामिल होने पानीपत आया था परिवार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 01:23 PM (IST)

सोनीपतः पानीपत शहर के मॉडल थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय नाबलिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़की अपने परिवार के संग सोनीपत से 17वीं की रस्म क एक गांव से 13 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की अपने परिवार संग सोनीपत से 17वीं रस्म क्रिया में शामिल होने आई थी। इस दौरान पानीपत के एक गांव निवासी 2 सगे भाई लड़की से शादी करने की नीयत से उसे भगा ले गए। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा पुलिस से की गई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

 
मॉडल टाउन थाने दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि वह सोनीपत के जवाहरा के निवासी हैं। 20 अगस्त को वह परिवार सहित एक संबंधी की 17वीं रस्म में शामिल होने बिझौला आए थे। उनके साथ उनकी बेटी भी आई थी। शाम को जब वह लोग वापिस घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी गायब मिली। जिसके परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। काफी तलाश और छानबीन के बाद पता लगा कि उसकी बेटी को अंकित और मनीष पुत्र चीमन लाल निवासी गांव हड़ताड़ी जिला पानीपत बहला फुसलाकर कर भगा ले गए हैं। उनकी नीयत नैना से शादी करने की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static