दसवीं के गणित पेपर लीक मामले में 2 शिक्षकों पर गिरी गाज, विभाग ने उठाया ये कदम
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 01:43 PM (IST)
चंडीगढ़: दसवीं कक्षा की गणित परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए लीक करने के आरोप में दो शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की शिकायत पर मौलिक शिक्षा निदेशालय ने विनोद कुमार (पीटीआई) और राजबीर सिंह (टीजीटी अंग्रेजी) को नियम-7 के तहत चार्जशीट जारी की है।
दोनों शिक्षक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानीला-02, जिला चरखी दादरी में परीक्षा के दौरान सुपरवाइजर ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि गणित विषय का पेपर उनके कक्ष से व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से बाहर भेजा गया। इसे गंभीर लापरवाही और कर्तव्य में चूक माना गया है।
निदेशालय के आदेश अनुसार दोनों शिक्षकों का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से तबादला पंचकूला स्थित महानिदेशक मौलिक शिक्षा कार्यालय में कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच आगे बढ़ाई जा रही है।