कुरुक्षेत्र में हैंड ग्रेनेड सहित 2 युवक पकड़े, 5 गोलियां भी बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 08:04 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में CIA-2 की टीम ने नेशनल हाईवे-152D पर मुर्तजापुर के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को हैंड ग्रेनेड और 5 गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय गुरविंद्र निवासी शशा, जिला कुरुक्षेत्र और संदीप सिंह निवासी अददू माजरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार दोनों पंजाब से कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर दोनों को हिरासत में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है कि हथियारों को कहां ले जाया जा रहा था और इसका उद्देश्य क्या था।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static