Accident : पानीपत में बड़ा सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की गई जान
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 12:40 PM (IST)
पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन सवार की मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
हादसा जीटी रोड पर सेक्टर-6 के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में आ रहे थे तभी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।