कैथल में रेलवे ट्रैक पर मौत का खौफनाक मंजर, ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों ने गंवाई जान

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 11:30 AM (IST)

कैथल :  कैथल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान तो हो गई वहीं दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। 

पहला हादसा बालाजी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। बताया जा रहा है कि गांधी नगर कैपिटल ट्रेन कैथल से गांधी नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक युवक की पहचान गांव दूबल निवासी 30 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था वहीं दूसरा हादसा करनाल रोड रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर हुआ, जहां एक अन्य युवक की ट्रेन से टक्कर लगने के कारण मौत हो गई। इस युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

इधर सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static