हरियाणा के इस जिले में बेरोजगारों के लिए है नौकरी की भरमार, जानिए इसकी वजह
punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 11:53 AM (IST)

डेस्कः हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बेरोजगार लोगों के लिए नौकरियों की भरमार है। दरअसल प्रदेश का ये जिला कारखानों की भरमार के लिए जाना जाता है और इसे एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर भी कहा जाता है। इस जिले में दूर-दूर शहरों और राज्यों से लोग नौकरी करने के लिए आते हैं। इसलिए फरीदाबाद को नौकरियों का हब भी कहा जाता है।
इसके अलावा, हरियाणा के गुड़गांव और मानेसर भी रेडीमेड परिधान और फार्मास्युटिकल उद्योगों के लिए प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन चुके हैं। यहां एक आधुनिक कपड़ा पार्क भी विकसित किया गया है, जो उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
फरीदाबाद में प्रमुख उद्योग:
-
कृषि मशीनरी:
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड जैसे बड़े उद्योग यहाँ स्थित हैं जो कृषि उपकरणों का उत्पादन करते हैं। -
ऑटोमोबाइल:
यामाहा जैसे प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता भी फरीदाबाद में अपने कारखाने संचालित करते हैं। -
इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण:
हैवेल्स इंडिया और जेसीबी इंडिया लिमिटेड जैसे प्रतिष्ठित कंपनियाँ इलेक्ट्रॉनिक्स और भारी उपकरणों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। -
हाइड्रोपावर:
भारत की सबसे बड़ी हाइड्रोपावर कंपनी, एनएचपीसी लिमिटेड, का मुख्यालय भी फरीदाबाद में स्थित है।
फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्र हरियाणा के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और लगातार नई-नई औद्योगिक संभावनाओं को जन्म दे रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)