पानीपत रिफाइनरी में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों पर किया पथराव, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 04:27 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत जिले की रिफाइनरी में मजदूरों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया। यहां मजदूर ओवरटाइम, अधिकारियों के दुर्व्यवहार समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांतिपूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही। 

PunjabKesari

इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े। साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे। इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की।

PunjabKesari

किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन को लीड कर रहे उनके लीडर्स से पुलिस ने बातचीत की। जिस दौरान लीडर्स ने कर्मचारियों की मांगों को रखा। आपको बता दें कि कर्मचारी 12 घंटे की ड्यूटी को 8 घंटे करने और वेतन वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static