MODI CABINET 3.0: बिजली मंत्री मनोहर लाल ने संभाला पदभार, पहली तस्वीर आई सामने

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 12:07 PM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल): मोदी सरकार बनने के बाद मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। जिसके बाद मोदी अब मंत्रियों ने अपना-अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है। वहीं करनाल से सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बिजली मंत्री का पदभार संभाल लिया है। इसके अलावा मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है।

 

 

बीते दिन मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा हुआ था, जिसमें हरियाणा के करनाल से सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को दो मंत्रालय दिए गए हैं। उन्हें ऊर्जा मंत्रालय के अलावा शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले मनोहर लाल को मिलने वाले मंत्रालय हरदीप पुरी के पास थे। वहीं विभाग मिलने के बाद मनोहर लाल ने प्लैटफॉर्म X पर पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया।

 

इसके अलावा गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह को ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद की शपथ ली थी। इनको इस बार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले राव के केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री थे। 

PunjabKesari

हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है। खट्टर ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा गुरुग्राम सीट से सांसद राव इंद्रजीत ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे पिछले टर्म में भी मोदी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने गुरुग्राम से कांग्रेस के सेलिब्रिटी कैंडिडेट राज बब्बर को हराया था। कृष्णपाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हरियाणा से इस बार तीन लोगों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 3 महीने बाद हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी चुनाव को देखते हुए इस बार हरियाणा से संबंध रखने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static