नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 05:09 PM (IST)

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल के कुराली गांव के नजदीक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।  
 
करनाल के कुराली गांव के नजदीक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिला।  मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। हत्या या फिर आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।  शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static