रेवाड़ी में 11वीं के छात्र ने दी जान, टीचर पर टॉर्चर का आरोप...स्कूल के सामने धरने पर बैठा परिवार

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 08:28 AM (IST)

रेवाड़ी: 11वीं कक्षा के छात्र द्वारा किए गए सुसाइड मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर स्कूल के सामने धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से भी इन्कार कर दिया। लंबी बातचीत के बाद पुलिस को आखिरकार टीचर के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। तब कहीं जाकर शव का पोस्टमार्टम हुआ।

गौरतलब है कि गांव धवाना के 11 वर्षीय छात्र जतिन ने मंगलवार को स्कूल से घर लौट कर फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक के + दादा वेदप्रकाश व ताऊ राकेश कुमार ने कहा कि स्कूल का टीचर पिछले 5 दिनों से जतिन को टॉर्चर कर रहा था। जतिन के पिता की मौत हो चुकी और मां मेहनत-मजदूरी करती है।

इसी बात को लेकर मंगलवार को  टीचर ने जतिन को स्कूल से भगा दिया था। टीचर की बातों से जतिन अपमानित महसूस कर रहा था और उसने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय जतिन ने सुसाइड किया उस समय घर पर कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि खोल थाना पुलिस को टीचर के खिलाफ शिकायत दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उन्हें बुधवार को स्कूल के सामने ही धरने पर बैठना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static