उर्वशी रंगारा व राज सिंह को मिली पदोन्नति : जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में बने अतिरिक्त निदेशक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों, श्री राज सिंह तथा सुश्री उर्वशी रंगारा को तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।

 दोनों अधिकारियों को एफपीएल-13 (ग्रुप 'ए') वेतन स्तर में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारी राज्य सेवा नियम, 1982 के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

 इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static