बृजभूषण सिंह के खिलाफ फिर खुलेगा मोर्चा! पहलवान फिर करने जा रहे ये काम, ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 07:18 AM (IST)

नई दिल्ली(कमल कंसल): देश के नामी पहलवान गुरुवार  को दिल्ली में राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव, बृजभूषण शरण सिंह   के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट में सुनवाई और कुछ पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल में मिली छूट के बीच पहलवान ये प्रेसवार्ता करने जा रहे हैं।

 


इस बारे में महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, "आप सभी को नमस्कार, कल दोपहर 12:30 बजे हम दिल्ली के राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जय हिन्द." 

 


गौरतलब है कि 12 अगस्त को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव के लिए मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। डब्ल्यूएफआई के चुनावों में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी लोगों ने भी नामांकन दाखिल किया है। इनमें दिल्ली कुश्ती निकाय के चीफ जय प्रकाश और यूपी कुश्ती निकाय के उपाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static