जेल में राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट, एेसे गुजरी पहली रात

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 10:39 AM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज):डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम दोषी करार होने के बाद पुलिस विशेष चापर से रोहतक स्थित सुनारिया जेल पहुंची। जेल के नजदीक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पहले से ही हेलीपैड तैयार किया गया था और बाबा को ट्रेनिंग सेंटर के गेस्ट हाऊस में रखा गया है। सेंटर के गेस्ट हाऊस को अस्थाई जेल बनाया गया है। अस्थाई रूप से बनाई गई जेल को 3 लेयर सुरक्षा में ले लिया गया है और सुरक्षा की कमान सी.आई.एस.एफ. की 3 कम्पनियां तैनात की गई है। इसके अलावा भारी तादाद में स्थानीय पुलिस व आर.ए.एफ. के जवान भी जेल के बाहर तैनात किए गए हैं। 

जेल में राम रहीम को मिला VIP ट्रीटमेंट
राम रहीम को अन्य कैदियों से अलग रखकर खास बंदोबस्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पीने के लिए मिनरल वॉटर का इंतजाम किया गया। उन्हें जेल का खाना भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद उनके लिए बाहर से खाना मंगवाया गया। बाबा की बेटी नाश्ता लेकर जेल पहुंची। सुनरिया जेल में राम रहीम को एक अटेंडेंट भी दिया गया है। उनके लिए रात को एसी का प्रबंध किए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम को जेल में एक असिस्टेंट भी मुहैया कराया गया है जो उनकी जरूरतों का ध्यान रखेगा। इसके अलावा वह जेल में अपने कपड़े पहन सकते हैं जबकि अन्य कैदियों को जेल से मिले कपड़े पहनने होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static