जिसने भी रद्द वोट चुनावों में डाली वह विधायक विवेक बंसल की आंखों में धूल तो झोंक सकता है मगर वह उसे रोक नहीं सकता थे- विवेक बंसल

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 03:58 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल का कहना है कि जिसने भी रद्द वोट राज्यसभा चुनावों में डाली वह विधायक विवेक बंसल की आंखों में धूल तो झोंक सकता है मगर विवेक बंसल उसे रोक नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुमूल्य एक वोट खराब जिसने भी की है वह गलत किया है। उन्होंने कहा की कत्ल तो होना ही था जिसने भी किया उसकी मंशा कत्ल करने की ही थी लेकिन कातिल नहीं देखा जा सकता।

राज्यसभा के चुनाव परिणामों से आहत विवेक बंसल का कहना है कि वह जब से हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बने हैं उन्होंने हरियाणा कांग्रेस को एकजुट करने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के हर कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा कांग्रेस को संगठित व मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान इस बात से भलीभांति परिचित है कि मैंने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने तथा सभी को एकजुट करने के लिए भरसक मेहनत की है। विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी एक काम करना मेरा धर्म है।

उन्होंने कहा कि जो लोग अब यह छींटाकशी कर रहे हैं की उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में विवेक बंसल कभी चुनाव नहीं जीत पाए । उन लोगों को इस बात का आभास होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के अंदर 5 या 6 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में होते हैं । हरियाणा के अंदर विधानसभा चुनावों में दो या तीन राजनीतिक दल ही नजर आते हैं। हरियाणा में कांग्रेस विपक्ष में होते हुए भी एक तिहाई समर्थन अपने साथ रखती है। हरियाणा में कांग्रेस ज्यादातर सत्ता में रही है। उत्तर प्रदेश हो या हरियाणा हो दोनों ही राज्यों में उन्होंने कांग्रेस के लिए समर्पित भाव से पूर्ण कर्मठता व ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे बयान देने वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ कर देखें तो उन्हें खुद ही एहसास हो जाएगा कि हरियाणा के योद्धाओं की उत्तर प्रदेश में क्या हालत बनती है।

विवेक बंसल ने कहा कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के साथ जो किया बहुत गलत किया। कुलदीप बिश्नोई के इस कदम को मूर्खता भरा कदम कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने मतदान करने के बाद कुलदीप बिश्नोई को 5:00 बजे का समय मिलने का दे दिया था तो कुलदीप बिश्नोई ऐसा क्यों कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में कमजोर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के अंदर आने वाला समय कांग्रेस का है तथा कांग्रेस अपने दमखम पर अकेले हरियाणा में अगले विधानसभा चुनावों में सरकार बनाएगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि अगर 2024 के विधानसभा चुनावों तक वह हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रहे तो हरियाणा में टिकटों के बंटवारे के अंदर कोटा प्रथा पूर्णतया बंद कर देंगे तथा हरियाणा में टिकटें ऑन मेरिट दी जाएंगी।

विवेक बंसल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लंबे अनुभव तथा नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस एकजुट होकर 2024 के चुनावों का रोडमैप तैयार करेगी।

विवेक बंसल ने कहा हरियाणा के अंदर बेरोजगारी भ्रष्टाचार बिजली संकट कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आने वाले दिनों में कांग्रेस जनता के बीच सड़क पर संघर्ष करती नजर आएगी। विवेक बंसल ने कहा की जो लोग आत्मा से कांग्रेसी हैं तथा किन्हीं परिस्थितियों में कांग्रेस से दूर हो गए हैं उन्हें वापस कांग्रेस में लाए जाने के प्रयास सामूहिक रूप से किए जाएंगे तथा उन्हें घर वापसी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनमें से हाल ही में कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों के लोग हो या कई वर्षों से कांग्रेस से किसी भी कारण दूर हुए लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान सरकार की खामियों से काफी कुछ सीख रही है क्योंकि कल कांग्रेस सत्ता में आएगी तो कांग्रेस यह खामियां ना दो राय जो वर्तमान सरकार की हैं इस पर फोकस किया जा रहा है।

विवेक बंसल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता संगठन किस रचना की है संघर्षशील ऐसे साथी जिनकी कभी भी किसी भी परिस्थिति में हम देखी हुई है उन सब लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा कांग्रेस सड़क पर उतरकर हर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना उनका लक्ष्य है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static