पंचकूला निगम चुनाव का इंतजार होगा खत्म, कल घोषणा संभव...लग जाएगी आचार संहिता

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:14 PM (IST)

पंचकूला: हरियाणा में पंचकूला समेत तीन नगर निगमों, तीन नगर पालिकाओं और एक नगर परिषद में चुनाव होने हैं। इसके लिए अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। हरियाणा के माननीय राज्य चुनाव आयुक्त कल, 13 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय स्थित 'कॉन्फ्रेंस हॉल' में सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। राजनीतिक पार्टियां मजबूत उम्मीदवारों की तलाश हैं। कांग्रेस में कलह भी सामने आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी भी जीत के लिए हर संभव कोशिश में जुटी है।

भाजपा भी किसी एक चेहरे को अभी तक फाइनल नहीं कर पाई है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों में मंथन चल रहा है। बता दें कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, नगर परिषद रेवाड़ी, नगरपालिका सांपला, नगरपालिका उकलाना और नगरपालिका धारूहेडा में चुनाव चुनाव होने हैं।
 
हालांकि अभी तक प्रेस कॉन्फ्रेंस के आधिकारिक एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आयोग आगामी स्थानीय निकायों (नगर निगम/नगर पालिका) या पंचायतों के चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकता है। राज्य चुनाव आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को इस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static