यमुनानगर में वॉर्डन की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे का दरवाजा था अंदर से लॉक

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 07:15 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में निजी कॉलेज के वार्डन ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस में मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीते कल मृतक की पत्नी ने 32 वर्षीय पति अनंत चौधरी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस शिकायत के आधार पर यमुनानगर के एक निजी कॉलेज पहुंची थी। जब पुलिस कॉलेज में वार्डन के कमरे का ताला बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वॉर्डन का शव का शव पंखे से लटका हुआ मिला।  

PunjabKesari

कॉलेज परिसर में ही रहता था वॉर्डन

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अनंत चौधरी उत्तर प्रदेश के मुरैना के रहने वाले था। पिछले डेढ़ साल से इसी कॉलेज में वार्डन के पद पर कार्यरत था और कॉलेज परिसर में ही रहते था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static