हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिसाज, आज आंधी का अलर्ट...छाएंगे बादल;  20 से प्री-मानसून आने के आसार

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 10:49 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच आज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

बताया जा रहा है कि 15 जून से 19 जून के दौरान फिर मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान मौसम खुश्क व गर्म बना रहेगा। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में हीटवेव का येलो जारी किया है।

20 से प्री-मानसून आने के आसार

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि हरियाणा से मानसून अभी दूर है। हालांकि इस बार उसकी स्पीड काफी अच्छी है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static