जब दोस्त के साथ महिला को बनाया हवस का शिकार
punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 10:36 AM (IST)
फरीदाबाद : सेक्टर 55 इलाके में रहने वाली एक महिला के घर पर उसका एक रिश्तेदार अपने दोस्त के साथ पहुंच गया। बाद में आरोपी के दोस्त ने नियमित रूप से महिला के घर में आना जाना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर आए दिन उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला से दो लाख रुपये और जेवरात भी हड़प लिए। जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही विवाहित है तो उसने पुलिस को शिकायत दे दी। पीड़िता पर दवाब बनाने के लिए आरोपी ने अपने साथियों की मदद से उसके भाई और दो रिश्तेदारों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने अपह्त लोगों को छुड़ा लिया। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
महिला ने पुलिस को दिया बयान
अब अदालत के आदेश महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सैक्टर 55 इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपने बयान में कहा है कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। कुछ समय पहले एक दिन उसका दूर का रिश्तेदार मेवात निवासी शाहिद अपने दोस्त जुबैर के साथ उसके घर पर आया। कुछ समय रूकने के बाद दोनों चले गए। इसके बाद से जुबैर ने आए दिन उसके घर में आना जाना शुरू कर लिया।
शादी की बात करने पर वह देता था टाल
जुबैर ने उसके साथ साथ उसके बच्चों से भी दोस्ती गांठ ली। एक दिन जुबैर खुद को अविवाहित बता कर शादी करने की बात कहने लगा। जिसके एक दिन परिवार वालों की अनुपस्थिति में जुबैर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर जुबैर ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। इस घटना के बाद जुबैर आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। वह उसे अन्य स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान जुबैर ने उससे दो लाख रुपये और एक किलोग्राम चांदी के जेवरात भी ले लिए। शादी की बात करने पर वह टाल देता था।