उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे: सीएम

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 01:56 PM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो): लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने आए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पिछले चुनावों में वह योजनाओं को लेकर जनता के बीच गए थे और अब उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

रोड शो का आयोजन बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने किया। रोड शो के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, नगेन्द्र भड़ाना, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, राजेश नागर, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सुरेन्द्र तेवतिया, नयनपाल रावत, भाजपा प्रवक्ता अनिल प्रताप सिंह, अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, भूपेश रावत विशेष रूप से मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। रोड शो ठीक साढ़े 3 बजे नवनिर्मित रैस्ट हाऊस से शुरू हुआ।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कहा कि इससे पहले वह बडख़ल, पलवल सहित प्रदेश के 12 शहरों में रोड शो कर चुके हैं और आगे भी ऐसे रोड शो होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में हरियाणा की 10 सीटों पर भाजपा परचम फहराएगी और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा के 4 माह बाद विधानसभा चुनाव है व प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में चल रही गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। 

व्यापारियों की कटी जेब
मुख्यमंत्री के रोड शो में व्यापारियों की जमकर जेब काटी गई। पुलिस ने काफी लोगों के परसों को बरामद कर दिया लेकिन चोरों ने पैसे हजम कर लिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static