केंद्रीय खेलमंत्री की पहल से देश के सुप्रसिद्घ खिलाडिय़ों को साई ने दिया सम्मान

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 09:19 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुराने सुप्रसिद्ध खिलाडिय़ों को टोक्यो ओङ्क्षलपिक के साथ जोडऩे की अनोखी पहल की है। इस पहल के तहत पहली बार भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से देश के लिए खेल चुके खिलाडिय़ों को ओङ्क्षलपिक चिन्ह से लैस विशेष टी शर्ट देकर सम्मानित किया है। इस सम्मान के स्वरूप टी-शर्ट को भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान व साई की क्षेत्रीय निदेशिका ललिता शर्मा के आदेशानुसार खिलाडिय़ों के घर पहुंचाया गया है।

अहम पहलु यह कि कुरुक्षेत्र व आसपास के 6 खिलाडिय़ों को यह सम्मान दिया गया है। साई के महानिदेशक संदीप  प्रधान  के आदेशानुसार व क्षेत्रीय निदेशिका ललिता शर्मा के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश के सुप्रसिद्घ खिलाडिय़ों के पास टी-शर्ट पहुंचाने का काम किया गया है। साई की तरफ से हरियाणा निदेशालय के पास करीब 100 टी-शर्ट पहुंचाई गई है। यह  टी-शर्ट हरियाणा निदेशालय की तरफ से वितरित की जानी हैै। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static