बस में नवजात बच्चे को छोड़कर फरार हुई महिला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 09:02 AM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):  हम हमेशा से कहते और सुनते आए है कि मां भगवान का दूसरा रूप है। मां कभी कुमाता नही होती, लेकिन हिसार बाईपास पर एक मां ने अपने नवजात बच्चे को मरने के लिए छोड़ दिया। दरअसल, यहां से एक अज्ञात महिला बस में चढ़ी। जिसके हाथ में एक नवजात बच्चा था।

बस में चढ़ने के बाद महिला ने नवजात को एक बुजुर्ग महिला की गोद में दिया और फरार हो गई। जब महिला वापस नहीं आई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को PGI में दाखिल कराया और अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static