महिला ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 12:15 PM (IST)

सोनीपत : सोनीपत जिले में महिला ने वकील पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके लिए वह वकील से मिली। इस मामले में पैरवी के लिए वकील ने उससे फीस मांगी, वह इसे नहीं चुका पा रही थी। पूरी फीस न मिलने पर अधिवक्ता ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। अब वह उसे बार-बार परेशान कर रहा है और धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी कृष्णा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की जांच की जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static