किराया मांगा तो महिला ने लगा दिया मकान मालिक पर रेप का आरोप, महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 07:50 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला किराएदार से किराया मांगना एक मकान मालिक को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद महिला ने मकान मालिक पर रेप का आरोप लगाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला किराए के पैसों के विवाद का निकला जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, 17 जनवरी को बादशाहपुर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से एक सूचना इंदिरा कॉलोनी बादशाहपुर में एक महिला के साथ रेप के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शिकायकर्ता महिला से संपर्क किया गया। महिला द्वारा बताया कि वह थाना में आकर अपनी शिकायत देगी। महिला की पहचान अलवर राजस्थान की रहने वाली वैष्णव के रूप में हुई। महिला ने थाने में आकर अपने ब्यान अंकित कराए कि यह परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी बादशाहपुर में रहती है। मकान मालिक के एक रिश्तेदार द्वारा मकान का किराया मांगा तो उस व्यक्ति के साथ इसकी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते इसने पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-1091 पर बलात्कार/इज्जत लूटने की झूठी सूचना दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static