12 साल की मासूम से एक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:41 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): 12 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर परेशान करने का मामला सामने आया। पुलिस ने मासूम के मां की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
मां ने दी शिकायत में बताया कि उनकी 12 साल की बेटी के साथ एक युवक के द्वारा कई दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान किया गया था। बच्ची ने परेशान होकर मां को इस घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। सेक्टर-56 थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मंसूर रहमान के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।