दर्दनाक हादसा: पानी के कुंड में गिरने से महिला व 2 बच्चों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 09:04 AM (IST)

फतेहाबाद: गांव भट्टूकलां में एक महिला व 2 बच्चों की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूृचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को भट्टूकलां निवासी करीब 25 वर्षीय रजनी पत्नी दिनेश, उसकी पुत्री करीब 5 वर्षीय साक्षी व उसका पुत्र करीब 2 वर्षीय चेतन घर के आंगन मेें बने पानी के कुंड में गिर गए।

घटना के समय घर पर इनके अलावा परिवार का कोई सदस्य नहीं था। घटना के काफी देर बाद आसपास के लोगों ने महिला व उसके बच्चों को कुंड से बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पंहुचाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के मायके राजस्थान के गांव गांधी में उसके परिजनों को दे दी गई है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static