हनीट्रैप मामला: ब्लैकमेल कर 6 महीनों में ऐंठे 13 लाख, अब पैसे लेते रंगे हाथों धरी गई महिला

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 06:42 PM (IST)

जींद(जसमेर मलिक): हनी ट्रैप मामलें में जींद पुलिस ने एक महिला को 80 हजार रूपये लेते रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को नगदी सहित सुभाष पार्क कैथल रोड़ जींद से पकड़ा हैं। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर लिया हैं। रिमांड के दौरान महिला से पूरी तरह से छानबीन की जाएगी।

डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार रेलवे कालोनी जींद निवासी रामनिवास नामक व्यक्ति रेलवे में गार्ड है। कोमल नामक एक महिला मई, जून से रामनिवास को ब्लैकमेल कर रही थी। उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 13 लाख रूपए से ज्यादा की वसूली कर चुकी थी। यह पैसा रामनिवास ने जमीन बेचकर महिला को दिया। अब महिला उससे फिर पैसे की मांग कर रही थी। 

रामनिवास ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी ने डीसी से ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद रेड के लिए पुलिस पार्टी तैयार की गई। महिला को पकडऩे के लिए पुलिस ने रामनिवास को 80 हजार रूपए के नोट देकर दिए। पैसे लेने के लिए आरोपी महिला को सुभाष पार्क कैथल रोड़ जींद बुलाया गया। जैसे ही महिला ने रामनिवास से पैसे लिए, पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है कि इस मामले में उसके साथ और कौन लोग शामिल थे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News

static