महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, PGI ले जाते समय हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 12:37 PM (IST)

यमुनानगर : जिले में रविवार सुबह घर में बच्चों के झगड़े और पति से कहासुनी के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका के पति राजेश ने बताया कि वह रेहड़ी लगाकर सामान बेचता है। उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। उसकी आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। रविवार सुबह उनके दोनों बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि सूचना आई थी कि शहर की एक महिला ने जहर खा लिया है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फिलहाल जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका पता नहीं चला है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static