स्टैंड पर लगाया मोबाइल, रिकॉर्डिंग की चालू और फंदे पर झूल गई युवती

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 09:59 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): स्टैंड पर मोबाइल लगाकर रिकॉर्डिंग पर मोबाइल लगाकर युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवती चार दिन पहले ही पीजी में रहने के लिए आई थी। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, आज दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि दरबारी पुर रोड स्थित प्रयाग डेयरी के पास पीजी में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम नेपाल की रहने वाली 22 वर्षीय कल्पना विक के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवती ने स्टैंडी पर अपना मोबाइल लगाया हुआ था और उसने मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की हुई थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही युवती के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static