पानीपत में विवाहिता की मौत: शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 06:46 PM (IST)

पानीपत (अमन कपूर): हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को फंदे पर लटका देख, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद एवं सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं, महिला के मायका पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग के लिए हत्या के आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ससुराल वाले करते थे मारपीट

जानकारी देते हुए अजीत ने बताया कि वो सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला है। उसकी बहन प्रीति (25) की शादी करीब 6 साल पहले पानीपत के गांव सिवाह निवासी कर्मवीर के साथ हुई थी। वो दो बच्चों की मां थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसके साथ दहेज के लिए अक्सर मारपीट की।

इतना ही नहीं 5 लाख से ज्यादा ससुराल वालों को रुपए भी दे चुके थे। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग लगातार जारी थी। कई बार ससुराल वालों को समझाया भी गया था। लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वहीं, मायका वालों का ये भी आरोप है कि प्रीति को मार कर फंदे पर लटकाया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static