महिला को अवैध शराब के कारोबार को बंद करवाना पड़ा महंगा, 2 लोगों ने घर में लगाई आग

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 10:14 AM (IST)

अम्बाला शहर (पंकज) : बलदेव नगर थाना क्षेत्र के सेठी एन्कलेव में एक महिला को अवैध शराब के कारोबार को बंद करवाना महंगा पड़ गया। कारोबारियों ने वीरवार को महिला के घर में आग लगा दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत बलदेव नगर पुलिस थाना को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बलदेव नगर थाना में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार उर्फ करिंदा व गुरमीत उर्फ लाडी के रूप में हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों की स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़कर जमकर धुनाई भी की है। 

पुलिस को दी शिकायत में सेठी एन्कलेव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि नरेश कुमार व गुरमीत गायत्री मंदिर के पास अवैध रूप से शराब बेचते है। इस कारण से यहां पर दिन रात लोगों का आना जाना रहता था जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोनों आरोपियों को कई बार यहां पर शराब बेचने से मना किया था। इसी कारण वह दोनों रंजिश रखने लग गए थे। 

पीड़िता ने बताया कि एक दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ छेडख़ानी करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद दोनों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा थी। वीरवार की दोपहर को दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर सामान में आग लगा दी इस पर जब परिवार वालों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने नरेश कुमार उर्फ करिंदा व गुरमीत उर्फ लाडी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static