महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, राजस्थान के 10 लोगों पर केस

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 07:23 PM (IST)

फिरोजपुर झिरका,(ब्यूरो): थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट करने के आरोप में राजस्थान के रहने वाले 10 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जांच अधिकारी एएसआई सरिता देवी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वे अपने दो साल के बच्चे को पास ही के एक डाक्टर के पास गई हुई थी जब वो डाक्टर के पास पहुंची तो यहां पहले से ही एक महिला व उसके साथ एक आदमी मिला। वे गांव की तरफ जा रहे हैं वो उनके कहने पर गाड़ी में बैठ गई। कुछ दूर चलकर इस गाड़ी में कई और लोग सवार हो गए। 

 

इसी दौरान आरोपितों ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया जिसके बाद वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए जहां आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा आरोपितों ने उसके कीमती जेवरात भी लूट लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौसम, साकिर, तौफिक, जाकिर, अजीम, शहीद, सोएब, आसूबी, शौकत, कमरुदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static