पति के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 11:02 AM (IST)

सोनीपत : सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर के पास स्थित फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस कर्मचारी की कार पिलर से टकरा गई। जिससे हादसे में सिपाही घायल हो गया तथा उसकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों ढाबे में खाना खाने जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बुध विहार निवासी बादल दहिया ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहा था। तो अचानक किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static